Space Rescue एक प्लेटफार्म खेल है जिसमें आप आकाशगंगा के विभिन्न ग्रहों पर फंसे हुए कई लोगों को बचाने के लिए एक अंतरिक्षयान का संचालन करते हैं। मुख्य समस्या यह है कि आप के अंतरिक्षयान में बहुत कम ईंधन है इसीलिए आपको थ्रस्टर्स (छोटा रॉकेट इंजन) का उपयोग सोच समझकर करना होगा।
Space Rescue में नियंत्रण बहुत ही आसान हैं। स्क्रीन के बायीं ओर, बाजू के थ्रस्टर्स के लिए दिशा के बटन हैं और मुख्य थ्रस्टर्स के लिए दाहिनी ओर बटन है। अंतरिक्षयान का दरवाजा खोलने या आपकी मौजूदा स्थिति हो सेव करने के लिए भी दाहिनी ओर बटन हैं।
Space Rescue में दर्जनों स्तर हैं (एक ऐसी संख्या जो खेल के अपडेट होने पर बढ़ती जाती है), जहां आपका मुख्य लक्ष्य हमेशा यही होता है, ग्रहों के चारों तरफ फंसे हर एक को बचाना। खेल में एक ऑनलाइन लीडर बोर्ड भी है जहां आप अपने समय की तुलना बाकी खिलाड़ियों के साथ कर सकते हैं, जिससे आपको खेलते रहने का प्रोत्साहन भी मिलता है।
Space Rescue मनभावन पिक्सलेटेड विजुअल्स के साथ एक मजे़दार खेल है। इसके अचूक नियंत्रण के बदौलत, यह बहुत ही आसान है लेकिन अत्यधिक व्यसनी भी।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Space Rescue के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी